नशाखुरानी के शिकार युवक की मौत, पहचान नहीं

देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान नशाखुरानी के शिकार अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि उसे देवघर स्टेशन से आरपीएफ कर्मी एसडी यादव ने शुक्रवार शाम में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. […]

देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान नशाखुरानी के शिकार अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि उसे देवघर स्टेशन से आरपीएफ कर्मी एसडी यादव ने शुक्रवार शाम में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.

अस्पताल के डॉक्टर ने आशंका जतायी थी कि संभवत: वह नशाखुरानी का शिकार हो गया होगा. युवक के पास से वैसे कोई कागजात भी नहीं मिल सके, जिससे उसकी पहचान हो सके. अज्ञात युवक की मृत्यु शनिवार सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. इसके बाद डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >