चितरा : अधिकारियों की सांठगांठ से बेची जा रही गोचर जमीन

चितरा : सत्संग-रोहिणी मुख्य मार्ग में बसमता मौजा अंतर्गत जिला परिषद की ओर से काफी पहले बनाये 20 दुकानों के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश का आरोप जिला परिषद अध्यक्ष रीता देवी ने लगाया है. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि उक्त खाता संख्या-61 के प्लॉट न0-67 रकवा 5.33 एकड़ जमीन […]

चितरा : सत्संग-रोहिणी मुख्य मार्ग में बसमता मौजा अंतर्गत जिला परिषद की ओर से काफी पहले बनाये 20 दुकानों के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश का आरोप जिला परिषद अध्यक्ष रीता देवी ने लगाया है. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि उक्त खाता संख्या-61 के प्लॉट न0-67 रकवा 5.33 एकड़ जमीन गोचर है.

उन्होंने कहा कि जर्जर दुकानों को देखते हुए जिला परिषद की आय बढ़ाने व बेरोजगारों को ध्यान में रखते हुए दो मंजिला दुकान निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था. उपायुक्त से गोचर जमीन उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया था. विभागीय अधियाचना की भी मांग की गयी थी. उन्होंने कहा कि इतना कुछ सरकारी प्रक्रिया के बाद आखिर अंदर ही अंदर कौन खिचड़ी पका रहा था.

यह गंभीर जांच का विषय है. आनन-फानन में जमीन का नेचर किसने बदल दिया. अब यह जमीन अधिकारियों व भू-माफिया की मिलीभगत से लूटी जा रही है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि दूरभाष पर ही संबंधित दुकान के कुछ दुकानदारों ने सूचना दी. इसके बाद भी प्रशासन की ओर से मौन धारण करना संदेह पैदा कर रही है.

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस जमीन को अवैध रूप से कब्जा किया जाता है तो भू-माफिया व संबंधित अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. प्रशासन इस पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करे. इस मामले पर दुमका कमिश्नर एवं भू-राजस्व मंत्री को भी पत्राचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >