देवघर : सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की टीम 14 को करेगी पावर प्रोजेक्ट की जमीन का निरीक्षण

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 14 गांवों में चिन्हित अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट की जमीन का जायजा लेने 14 फरवरी को दिल्ली से सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की टीम देवघर आयेगी. टीम के अधिकारी 14 फरवरी को ही स्थल का निरीक्षण व देवघर डीसी के साथ बैठक करेंगे. निरीक्षण कर टीम जिला प्रशासन से चयनित जमीन […]

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 14 गांवों में चिन्हित अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट की जमीन का जायजा लेने 14 फरवरी को दिल्ली से सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की टीम देवघर आयेगी. टीम के अधिकारी 14 फरवरी को ही स्थल का निरीक्षण व देवघर डीसी के साथ बैठक करेंगे.
निरीक्षण कर टीम जिला प्रशासन से चयनित जमीन का नक्शा व दस्तावेजों को कलेक्ट करेगी. टीम अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 2200 एकड़ जमीन की आवश्यकताओं की सभी संभावना को तलाशेगी.
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष पीसी हेम्ब्रम ने एक फरवरी को अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर व देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है. डीसी ने डीसीएलआर व मोहनपुर सीओ को जमीन से संबंधित दस्तावेजों की सारी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >