देवघर : जसीडीह स्टेशन के न्यू सर्कुलेटिंग एरिया के समीप स्थित होटल हिल व्यू के कमरा नंबर 201 में एक 45 वर्षीय महिला की उसी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार देर रात की है. मंगलवार सुबह में होटल वालों की सूचना पर जसीडीह थाने की पुलिस पहुंची और मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
देवघर : जसीडीह के होटल में महिला की हत्या
देवघर : जसीडीह स्टेशन के न्यू सर्कुलेटिंग एरिया के समीप स्थित होटल हिल व्यू के कमरा नंबर 201 में एक 45 वर्षीय महिला की उसी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार देर रात की है. मंगलवार सुबह में होटल वालों की सूचना पर जसीडीह थाने की पुलिस पहुंची और मृतका […]

समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. होटल के उक्त कमरे से भी वैसा कोई दस्तावेज मृतका के पास से नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. मृतका के पास से सिर्फ एक थैला मिला, जिसमें उसके कपड़े रखे हुए थे. होटलवालों के अनुसार सोमवार की रात करीब एक बजे उक्त महिला के साथ एक पुरुष यात्री वहां ठहरने के लिए आया था.
कमरा लेने के दौरान कहा था कि देर रात करीब ढ़ाई बजे ट्रेन है, कुछ देर आराम करने के बाद ट्रेन पकड़ लेगा. होटलकर्मियों ने बिना पहचान पत्र लिए होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरने की जगह दी. कमरा लेने के एवज में यात्री ने कर्मी को तीन सौ रुपये दिये थे. इसके बाद दोनों कर्मी दूसरे कमरे में सोने चला गया था. सुबह उठने पर देखा कि कमरा में महिला मृत पड़ी है और उसका पुरुष साथी फरार हो गया है.
इसके बाद घटना की जानकारी कर्मियों ने अपने मैनेजर विश्वनाथ दास को दी. जानकारी पाकर तुरंत मैनेजर होटल में पहुंचे. इसकी जानकारी जसीडीह थाने को दी. सूचना मिलते ही जसीडीह थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद आजाद, एसआइ आरपी मिश्रा, एएसआइ डीके मिश्रा पुलिस बलों के साथ पहुंचे.
मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छानबीन में पुलिस ने होटल का विजिटर रजिस्टर गायब पाया. होटल कर्मी केनमनकाठी निवासी सत्यवीर कुमार सिंह व बाबूडीह गांव निवासी विजय हांसदा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. तत्काल होटल में पुलिस ने ताला जड़ दिया है. पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है.
मृतका की ही साड़ी से गला दबाकर की गयी है हत्या
महिला के साथ पहुंचे पुरुष ने डेढ़ घंटे के लिए देर रात में बुक कराया कमरा
घटना को अंजाम देकर कब निकला, होटलवालों को नहीं लगी भनक
बिना आइडी के ही कमरा उपलब्ध करा दिया था होटल वाले ने
पहली नजर में हत्या का मामला लग रहा है. महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज से जांच कर आरोपित की पहचान की जायेगी. मामले में होटल प्रबंधन की लापरवाही है. होटल वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
विकास चंद्र श्रीवास्तव, एसडीपीओ , देवघर
होटल मैनेजर के बयान पर एफआइआर
होटल मैनेजर पश्चिम बंगाल अंतर्गत हुगली निवासी विश्वजीत दास के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ महिला की हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. कहा गया है कि उसके साथ आये व्यक्ति ने कोई आइडी नहीं दी थी और न ही फाेन नंबर लिखाया था. महिला की हत्या कर लाश कंबल से ढंक दिया और कमरे का ताला लगा कर वह फरार हो गया. उक्त अज्ञात व्यक्ति को होटल के दोनों स्टाफ जिन्होंने कमरा उपलब्ध कराया था, देखकर पहचान सकते हैं.