मधुपुर : रामयश रोड निवासी अपूर्व अग्रवाल ने सीए के फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की. आशुतोष अग्रवाल व मधु अग्रवाल के पुत्र अपूर्व ने मैट्रिक व इंटर पढ़ाई डॉन बास्को स्कूल कोलकाता से पूरा की थी. संत जेवियर्स कोलकाता कॉलेज से वाणिज्य संकाय में स्नातक किया. कोलकाता में ही रहकर उन्होंने सीए में सफलता प्राप्त की. उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. मारवाडी समाज ने सफलता पर उन्हें बधाई दी है.
मधुपुर : सीए परीक्षा में सफल हुए मधुपुर के अपूर्व व विशाल
मधुपुर : रामयश रोड निवासी अपूर्व अग्रवाल ने सीए के फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की. आशुतोष अग्रवाल व मधु अग्रवाल के पुत्र अपूर्व ने मैट्रिक व इंटर पढ़ाई डॉन बास्को स्कूल कोलकाता से पूरा की थी. संत जेवियर्स कोलकाता कॉलेज से वाणिज्य संकाय में स्नातक किया. कोलकाता में ही रहकर उन्होंने सीए में सफलता […]

एचपी साह लेन निवासी विशाल शर्मा ने भी सीए के फाइनल परीक्षा में सफलता पायी है. उन्होंने कार्मेल स्कूल मधुपुर से मैट्रिक परीक्षा उर्त्तीण की थी. संत जेवियर्स कॉलेज रांची से इंटर व स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. रांच में रहकर उन्होंने सीए में सफलता प्राप्त की. उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी. पिता विष्णु शर्मा की मौत के बाद उस पर परिवार पर भी जिम्मेदारी थी. रांची में वह पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता था व इसी से अपना व घर का खर्च चलाता था. वे अपने साथ छोटे भाई को भी रांची में पढ़ाई करा रहा है.