देवघर : बोतलबंद पानी से बुझती है प्यास

देवघर : बेलाबगान पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों के लिए शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. मेस में करीब 70 पुलिसकर्मियों का भोजन बनता है. वे सभी वहीं रहते हैं. उनलोगों के पेयजल के लिए मात्र दो चापानल लगे हैं. वहीं सप्लाइ वाटर स्टॉक करने के लिए पुलिस लाइन परिसर में छह टंकी […]

देवघर : बेलाबगान पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों के लिए शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. मेस में करीब 70 पुलिसकर्मियों का भोजन बनता है. वे सभी वहीं रहते हैं. उनलोगों के पेयजल के लिए मात्र दो चापानल लगे हैं. वहीं सप्लाइ वाटर स्टॉक करने के लिए पुलिस लाइन परिसर में छह टंकी लगे हैं. लेकिन सप्लाइ वाटर नियमित तौर पर नहीं आता है.
पहले तो एक दिन छोड़कर दूसरे दिन आ जाता था, लेकिन अब तीन-चार दिनों में एक बार आता है. जब सप्लाइ वाटर आता है, तब सभी टंकी भरती है. टंकी की नियमित सफाई होती है कि नहीं, इस बारे में कोई पुलिसकर्मी कुछ नहीं बता सके. अंतिम बार टंकी की सफाई कब हुई थी, यह जानकारी भी कोई नहीं दे सके. जवानों को शुद्ध पेयजल देने के लिए पुलिस लाइन में आरओ नहीं लगा है. अधिकांश पुलिसकर्मी पीने वाले पानी का जार मंगाते हैं. वहीं कई पुलिसकर्मी टंकी व चापानल के भरोसे प्यास बुझाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >