मिठाई में फेमस पर लाइसेंस नहीं

देवघर : देवघर में मिठाई का करोड़ों का कारोबार है. पर्व त्योहार या शादी समारोह देवघर की मिठाई लोग खूब पसंद करते हैं. इन अवसरों पर मिठाई दुकानों में एडवांस बुकिंग भी चलती है. लेिकन, रविवार को अधिकारियों के मिठाई दुकानों के निरीक्षण में जो खुलासे हुए हैं वह मिठाई के शौकीनों के लिए खतरे […]

देवघर : देवघर में मिठाई का करोड़ों का कारोबार है. पर्व त्योहार या शादी समारोह देवघर की मिठाई लोग खूब पसंद करते हैं. इन अवसरों पर मिठाई दुकानों में एडवांस बुकिंग भी चलती है. लेिकन, रविवार को अधिकारियों के मिठाई दुकानों के निरीक्षण में जो खुलासे हुए हैं वह मिठाई के शौकीनों के लिए खतरे की घंटी है.
दरअसल, हम जिन्हें देवघर का फेमस मिठाई दुकान समझ रहे थे, उनमें से कई के पास फूड सेफ्टी के लाइसेंस ही नहीं हैं. रविवार को औचक एसडीओ विशाल सागर, सीएस डॉ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने मिठाई दुकानों को निरीक्षण किया. एसडीओ ने मिठाई दुकानदारों से लाइसेंस दिखाने को कहा तो पता चला कि कई ने तो लाइसेंस के लिए आवेदन तक नहीं दिया है. जबकि धड़ल्ले से सामान बेच रहे हैं. एसडीओ ने लाइसेंस लेने तक सामानों की बिक्री बंद रखने की हिदायत दी है.
एसडीओ ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण के क्रम में स्टेशन के आसपास कई नामचीन मिठाई दुकानों से सैंपल लिये हैं. दुकानदारों से फूड सेफ्टी लाइसेंस दिखाने को कहा गया. इसमें अधिकांश दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं मिले. कुछ ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है. अधिकांश दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए अभी तक आवेदन तक नहीं दिये. बरमसिया मुख्य रोड के मीट दुकानदारों से भी लाइसेंस दिखाने को कहा गया. इसमें एक दुकानदार को छोड़ कर किसी के पास लाइसेंस नहीं थे.
वहां नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था. सभी को 15 दिनों के अंदर लाइसेंस लेने को कहा गया. एसडीओ ने कहा कि व्यावसायिक लोग निजी कमाई के लिए लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. पहले दिन अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया है. अगली बार कार्रवाई होगी. मौके पर एमओएफ व अनुमंडल कर्मी अनिल कुमार मौजूद थे.
  • मिठाई दुकानों के फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच में पहुंचे थे अधिकारी
  • बरमसिया में मीट दुकान के भी लाइसेंस जांच में पहुंचे
  • लाइसेंस लेने तक दुकानें बंद रखने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >