मां दुर्गा को किया वेदी पर स्थापित, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मधुपुर : दुर्गापूजा को लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचलों का माहौल भक्तिमय हो गया है. मंगलवार को पुरोहितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक व मंत्रोच्चारण के साथ बेलभरण पूजा किया गया. विभिन्न पूजा समिति के लोग शहर के पंच मंदिर स्थित झील तालाब पहुंचे व तालाब घाट में पुरोहितों के साथ पूजा-पाठ कर मां को अपने-अपने पूजा […]

मधुपुर : दुर्गापूजा को लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचलों का माहौल भक्तिमय हो गया है. मंगलवार को पुरोहितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक व मंत्रोच्चारण के साथ बेलभरण पूजा किया गया. विभिन्न पूजा समिति के लोग शहर के पंच मंदिर स्थित झील तालाब पहुंचे व तालाब घाट में पुरोहितों के साथ पूजा-पाठ कर मां को अपने-अपने पूजा पंडालों में वेदी पर स्थापित की.
शहर के खलासी मोहल्ला मिलन संघ, पंचमंदिर रोड, रामचंद्र बाजार हटिया, श्रीश्री सिद्वेश्वरी दुर्गा मंदिर, न्यू कॉलोनी, डंगाल पाड़ा, कॉलेज रोड, कालीपुर टाउन, रेलवे न्यू कॉलोनी, गड़िया, शेखपुरा, लालगढ़ आदि पूजा समिति की ओर से ढोल नगाड़े के साथ कलश में जलभर कर मंदिर में स्थापित किया गया. इसके साथ ही मां के दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट खुल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >