पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा नोट फॉर रिटेल सेल सीमेंट का खेल

देवघर : नगर पुलिस ने बंपास टाउन मुहल्ला निवासी सोनू सिंह के घर में छापेमारी कर उसके एस्बेस्टस कमरे से 50 बोरी सरकारी सीमेंट जब्त किया है. कोणार्क के सीमेंट की बोरी पर नोट फॉर रिटेल सेल लिखा हुआ है. एएसआइ कृष्णा पाहन की शिकायत पर नगर थाने में बंपास टाउन निवासी सोनू सिंह व […]

देवघर : नगर पुलिस ने बंपास टाउन मुहल्ला निवासी सोनू सिंह के घर में छापेमारी कर उसके एस्बेस्टस कमरे से 50 बोरी सरकारी सीमेंट जब्त किया है. कोणार्क के सीमेंट की बोरी पर नोट फॉर रिटेल सेल लिखा हुआ है. एएसआइ कृष्णा पाहन की शिकायत पर नगर थाने में बंपास टाउन निवासी सोनू सिंह व ठेकेदार उमेश सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया.
जिक्र है कि एएसआइ कृष्णा गश्ती व बैंक चेकिंग कर रहे थे. तभी सूचना मिली कि सोनू ने अपने घर बंपास टाउन में ट्रैक्टर से सरकारी सीमेंट उतरवा कर रख रहा है, जो किसी ठेकेदार उमेश सिंह से लिया गया है. वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर छापेमारी के लिये पहुंचा. वहां ट्रैक्टर नहीं पाया, किंतु उसकी चहारदीवारी के अंदर एस्बेस्टस कमरे में 50 बोरा सीमेंट रखा हुआ था.
उक्त सीमेंट के बोरों पर नोट फॉर रिटेल सेल लिखा हुआ था. पूछताछ में सोनू की मां ने बताया कि बेटे ने ठेकेदार उमेश सिंह से अभी सीमेंट खरीदकर लाया है. सीमेंट से संबंधित कोई कागजात सोनू की मां नहीं दिखा सकी. सभी सीमेंट के बोरे जब्ती सूची बनाकर जब्त कर ली गयी. इस तरह सरकारी सीमेंट बेचना, खरीदना व चोरी कर रखना अपराध है. थाना प्रभारी से एएसआइ कृष्णा ने सोनू व ठेकेदार उमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >