बैंक अधिकारी बनकर दो लोगों के एकाउंट से उड़ा लिये 50-50 हजार

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के दो व्यक्ति को अलग-अलग अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल किया और डिटेल्स लेकर दोनों के एकाउंट से 50-50 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में दोनों लोगों ने मोबाइल धारकों पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पहली घटना में 23 सितंबर की अपराह्न 3:43 बजे खाताधारक विलियम्स […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के दो व्यक्ति को अलग-अलग अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल किया और डिटेल्स लेकर दोनों के एकाउंट से 50-50 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में दोनों लोगों ने मोबाइल धारकों पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पहली घटना में 23 सितंबर की अपराह्न 3:43 बजे खाताधारक विलियम्स टाउन निवासी अरुण कुमार झा को मोबाइल नंबर 9748029411 से कॉल कर एसबीआइ बाजार शाखा से बोलने की बात कही.
कॉर्ड ब्लॉक करने का झांसा देकर ओटीपी की जानकारी ले ली. इसके बाद उसके एकाउंट से उक्त मोबाइल धारक ने 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. दूसरी घटना में रति नाथ बसु पथ निवासी मोहन प्रसाद सिंह को बैंक अधिकारी बनकर अज्ञात मोबाइल धारक 9748029411 ने कॉल कर एकाउंट व एटीएम से संबंधित विस्तृत जानकारी ले ली.
इसके बाद उसने एकाउंट से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. मोबाइल धारक ने उसे नया एटीएम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. दोनों मामलों में एफआइआर दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >