आयुष्मान भारत भाजपा का चुनावी स्टंट

देवघर : आयुष्मान भारत योजना भाजपा का एक चुनावी स्टंट है. यह बातें झाविमो के केंद्रीय सदस्य सह महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में ओडीएफ का मतलब खुले में शौच मुक्त के बजाय ऑन धरातल फेल योजना है. उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने […]

देवघर : आयुष्मान भारत योजना भाजपा का एक चुनावी स्टंट है. यह बातें झाविमो के केंद्रीय सदस्य सह महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में ओडीएफ का मतलब खुले में शौच मुक्त के बजाय ऑन धरातल फेल योजना है.
उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने चुनावी स्टंट के रूप में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया है, चुनाव नजदीक होने से भाजपा घबरा गयी है. भाजपा अब जनता को गुमराह करना चाह रही है. लेकिन जनता आने वाले चुनाव में परिवर्तन की लहर दिखायेगी.
क्या कहते हैं नप अध्यक्ष
लतिका मुर्मू ने कहा कि बार-बार सड़क का निर्माण कराना राशि का दुरुपयोग है. पूरे सड़क को एक बार तोड़ कर बेहतर गुणवता के साथ बनाना चाहिए. कई बार पीसीसी होने के कारण सड़क ऊंचा हो गया है और दुकान की जमीन नीचे होते जा रही है. इससे कई दुकानों में पानी प्रवेश कर जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >