सारठ: तीन साइबर आरोपी हि��ासत में, बुलेट समेत चार बाइक जब्त

सारठ : साइबर अपराध के आरोप में मंगलवार रात्रि पुलिस ने गोबरशाला गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान चार बाइक को जब्त कर थाने ले आयी है. बताया कि साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में सारठ पुलिस ने गोबरशाला गांव के वी दास, एम दास एवं […]

सारठ : साइबर अपराध के आरोप में मंगलवार रात्रि पुलिस ने गोबरशाला गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान चार बाइक को जब्त कर थाने ले आयी है. बताया कि साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में सारठ पुलिस ने गोबरशाला गांव के वी दास, एम दास एवं एस दास को हिरासत में लिया है. इनके पास दो मोबाइल पाया गया.

पुलिस के अनुसार तीनों को साइबर अपराध में संदिग्ध पाया गया. जब्त मोबाइल का सीडीआर निकाल कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
छापेमारी दल में थाना प्रभारी एनडी राय, निर्भय सिंह, श्रीनारायण राय, नगेन्द्र यादव समेत कई पुलिस जवान मौजूद थे. इधर, दो दिन पूर्व सारठ थाना के बरदही गांव के पंकज दास एवं नयाखरना गांव से विष्णु दास को पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में हिरासत में लिया था. जांच-पड़ताल कर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >