देवघर : यूपी के उन्नाव जेल में बंद अभियुक्त पंकज सिंह सिंह का देवघर में संपर्क सुत्र तलाशने के लिए बुधवार को बनारस की पुलिस देवघर पहुंची है. बनारस की पुलिस सीधे देवघर आयी. यहां से पुलिस बल लेकर देवघर के सुभाष चौक, बरमसिया, विलियम्स टाउन आदि आधा दर्जन जगहों में छापेमारी की.
इस संबंध में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पंकज सिंह बड़हिया का निवासी है. उस पर विभिन्न जिला में कई केस दर्ज है. पूछताछ में देवघर के विषय में कुछ जानकारी मुहैया करायी है. इसी संदर्भ में बनारस की पुलिस आयी है. वह अपनेस्तर से छानबीन कर रही है.
