जसीडीह जीआरपी ने दो शव किये बरामद

देवघर : जसीडीह रेल थाना क्षेत्र से शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों से जीआरपी ने दो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की रात को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक के पॉकेट से पुलिस ने […]

देवघर : जसीडीह रेल थाना क्षेत्र से शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों से जीआरपी ने दो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की रात को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया.
मृतक के पॉकेट से पुलिस ने एक मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया. जिससे मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र निवासी लालजीत चौधरी के रूप में हुई हैं. पुलिस ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी परिजन को दी. इसके बाद परिजनों ने जानकारी पाकर जसीडीह जीआरपी पहुंच कर मृतक की पहचान की. परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में रह कर प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था. वह दिल्ली से काम कर लौट रहा था, लेकिन जसीडीह कैसे पहुंच गया था. इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के होने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
वहीं जसीडीह तुलसीटांड़ स्टेशन के बीच डाउन लाइन के समीप से अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति की शव जीआरपी ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह-झाझा रेललाइन के तुलसीटांड़ स्टेशन के समीप पोल संख्या 330/22-24 के समीप शव पड़ा था. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसके पास से किसी प्रकार की कागजात व समान नहीं मिला हैं. जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि संभवत: इसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी है. घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >