फ्लाइओवर डिजाइन में बदलाव से कम घर टूटेंगे : कहा, बी क्लास जमीन पर बने घर ही टूटेंगे

मधुपुर : सांसद डॉ निशिकांत दुबे शनिवार को आदर्श ग्राम विकसित करने के लिए गोद लिये गये गांव सलैया पहुंचे व ग्रामीणों से मिल कर योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से उज्जवला योजना, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, पेंशन समेत गांव के विकास की योजनाओं के संबंध में पूछताछ की. दो माह […]

मधुपुर : सांसद डॉ निशिकांत दुबे शनिवार को आदर्श ग्राम विकसित करने के लिए गोद लिये गये गांव सलैया पहुंचे व ग्रामीणों से मिल कर योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने ग्रामीणों से उज्जवला योजना, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, पेंशन समेत गांव के विकास की योजनाओं के संबंध में पूछताछ की.
दो माह पूर्व सांसद ने रात्रि चौपाल गांव में लगाया था. उस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों को तय सीमा के अंदर निर्देश दिया था. इसके उपरांत उन्होंने गांव में बन रहे मंदिर के लिए व्यक्तिगत तौर पर 50 हजार राशि सहयोग दी.
इसके बाद वे मधुपुर के रामयश रोड स्थित स्व. दीनदयाल डालमिया के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र गौतम डालमिया समेत परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति थे. वे कभी पद और प्रतिष्ठा के पीछे नहीं भागे.
सांसद ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि डालमिया कूप के निकट बन रहे फ्लाई ओवर का काम को अविलंब पूरा करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि फ्लाइ ओवर के नक्शे में मामूली तब्दीली की गयी है. इसके बाद डालमिया कूप से गिरिडीह की ओर जाने वाले पथ के किनारे बने घर नहीं टूटेंगे, लेकिन सारठ की ओर जाने वाली सड़क किनारे रेलवे के बी क्लास जमीन पर बने कई घरों को तोड़ा जायेगा.
हालांकि डालमिया कूप के दूसरे किनारे पर गांधी चौक की तरफ कोई घर नहीं तोड़ा जायेगा. डिजाइन में बदलाव के कारण अब कम से कम घर टूटेंगे. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, अरुण गुटगुटिया, भरत लाल भैया, मोती सिंह, अभयानंद झा, राजेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, अशोक गौंड, रवि रवानी, अंजनी सिंह, आकाश गुटगुटिया, तासीस फरहान, दिलीप वर्मा, बाली दास, सन्नू दास, राधे राणा, राजेश दास, बैजू दास आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >