ट्रेन से कट कर मौत मामले में महिला की हुई पहचान

देवघर : सोमवार को जसीडीह में ट्रेन से कट कर महिला की मौत मामले में शव की पहचान कर ली गयी है. वह सीतामढ़ी की रहनेवाली थी. उसके पुत्र ने पहचान की. इससे पहले वोटर कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर से सीतामढ़ी थाना से संपर्क साधा गया था. वहां से महिला का पुत्र बाबाधाम आया. […]

देवघर : सोमवार को जसीडीह में ट्रेन से कट कर महिला की मौत मामले में शव की पहचान कर ली गयी है. वह सीतामढ़ी की रहनेवाली थी. उसके पुत्र ने पहचान की. इससे पहले वोटर कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर से सीतामढ़ी थाना से संपर्क साधा गया था. वहां से महिला का पुत्र बाबाधाम आया. उसने साड़ी से शव की पहचान मां सुमित्रा देवी पति स्व विदेश्वर महतो के रूप में की. शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुत्र ने बताया कि वह सीतामढ़ी जिला के बथनाहा थाना क्षेत्र के सुपइना गांव की रहनेवाली है. गांव के लोगों के साथ पूजा करने बाबाधाम आयी थी. भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ने के क्रम में गिर गयी. इसकी जानकारी गांव वालों को नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >