ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर चालक की मौत

चितरा : थाना क्षेत्र के सहरजोरी जंगल में ट्रैक्टर (जेएच15डी/3384) पलटने से घटनास्थल पर चालक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर पर बिजली का तार व पोल लदा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना के एएसआइ लोहिया उरांव दलबल के साथ पहुंचे. मृतक चालक की पहचान नौनी गांव निवासी रमेश दास (22 वर्ष) […]

चितरा : थाना क्षेत्र के सहरजोरी जंगल में ट्रैक्टर (जेएच15डी/3384) पलटने से घटनास्थल पर चालक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर पर बिजली का तार व पोल लदा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना के एएसआइ लोहिया उरांव दलबल के साथ पहुंचे. मृतक चालक की पहचान नौनी गांव निवासी रमेश दास (22 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस शव थाना ले आयी है. ट्रैक्टर किस दिशा से आ रही थी और कहां जा रही थी, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. घटना की खबर सुनते ही कृषि मंत्री के भाई राजीव सिंह, नवल सिंह, विवेक सिंह, जयनंदन सिंह, सिंधु सिंह, संजय सिंह, आदर्श दास, लक्ष्मण दास आदि घटनास्थल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >