देवघर-अगरतल्ला एक्सप्रेस को सात जुलाई से शुरू

देवघर/भागलपुर : अगरतल्ला-देवघर के बीच वाया भागलपुर-बांका नयी साप्ताहिक ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की हरी झंडी रेलवे बोर्ड से मिल गयी है. यह ट्रेन सात जुलाई से चलेगी. यह ट्रेन अगरतल्ला से सात जुलाई को खुलने के बाद भागलपुर, लामडिंग, गोहाटी, रंगिया, न्यू जलपाई गुडी, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर के बाद देवघर पहुंचेगी. इसके […]

देवघर/भागलपुर : अगरतल्ला-देवघर के बीच वाया भागलपुर-बांका नयी साप्ताहिक ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने की हरी झंडी रेलवे बोर्ड से मिल गयी है. यह ट्रेन सात जुलाई से चलेगी. यह ट्रेन अगरतल्ला से सात जुलाई को खुलने के बाद भागलपुर, लामडिंग, गोहाटी, रंगिया, न्यू जलपाई गुडी, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर के बाद देवघर पहुंचेगी. इसके लिए समय के साथ दिन तय हो गया है. यानी, समय-सारिणी जारी कर दी गयी है. यही नहीं, गाड़ी का नंबर भी जारी कर दिया गया है.
अप में गाड़ी का नंबर 15625 तो डाउन में 15626 होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी को लेकर नॉर्थ-फ्रंटियर-पूर्व मध्य रेल और पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय से सहमति ले ली है. 28 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावणी मेला में यह ट्रेन यात्रियों के लिए से सुविधायुक्त साबित होगी. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पूर्व बिहार से पूर्वोत्तर को सीधे तौर पर जोड़ने के लिए बाबा नगरी से इस ट्रेन को चालू करने का प्रयास किया था, सांसद की पहल पर इस बार के रेल बजट में भी अगरतल्ला-देवघर के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था.
अगरतल्ला से शनिवार और देवघर से प्रत्येक सोमवार को खुलेगी ट्रेन
अगरतल्ला से इस ट्रेन का परिचालन हर शनिवार को किया जायेगा. जबकि देवघर से यह प्रत्येक सोमवार को खुलेगी.
अगरतल्ला से देवघर की 1464 किमी दूरी 39 घंटे में होगी तय : अगरतल्ला से देवघर की 1464 किमी दूरी 39 घंटे में पूरी होगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के छह, थर्ड एसी-दो, सेकेंड एसी-एक, जनरल-तीन और ब्रेक वैन गार्ड के दो कोच रहेंगे. 30 जून पूर्व रेलवे के जीएम हरिंद्र राव देवघर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे.
ट्रेनों की समय सारिणी इस प्रकार होगी
अगरतल्ला से 22:00 बजे
बदरपुर 3:30 आगमन 3:40 प्रस्थान
लामडिंग 10:00 आगमन 10:20 प्रस्थान
गोहाटी 14:45 आगमन 15:00 प्रस्थान
रंगिया 16:25 आगमन 16:30 प्रस्थान
न्यू जलपाई गुड़ी 23:40 आगमन 23:55 प्रस्थान
कटिहार 3:30 आगमन 3:45 प्रस्थान
मुंगेर 6:25 आगमन 6:30 प्रस्थान
भागलपुर 8:00 आगमन 8:15 प्रस्थान
देवघर स्टेशन 13:00 पहुंचेगी.
वापसी में यह ट्रेन
देवघर स्टेशन से सोमवार को 18:45
भागलपुर 22:35 आगमन 22:50 प्रस्थान
मुंगेर 00:10 आगमन 12:15 प्रस्थान
कटिहार 3:20 आगमन 3:40 प्रस्थान
न्यू जलपाईगुड़ी 7:50 आगमन 8:05 प्रस्थान
रंगिया 14:30 आगमन 14:35 प्रस्थान
गोहाटी 15:55 आगमन 16:10 प्रस्थान
लामडिंग 19:50 आगमन 20:10 प्रस्थान
बदरपुर 01:25 आगमन 01:35 प्रस्थान
अगरतल्ला 8:15 बजे बुधवार को पहुंचेगी
नौ को पहुंचेगी देवघर
छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर होगा ट्रेन की शुरुआत को लेकर समारोह
समाराेह में दिल्ली से रेल मंत्री पीयूष गोयल, अगरतला से मुख्यमंत्री विप्लव देव व देवघर से सांसद डॉ निशिकांत व विधायक नारायण दास रहेंगे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >