महिला की पिटाई, गर्भ में ही बच्चे की हुई मौत

देवघर : नगर थानांतर्गत बसमता मुहल्ले में एक गर्भवती महिला के साथ पति द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने उक्त महिला बीरमा देवी को अहले सुबह लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने मृत नवजात को जन्म दिया. मामले में बीरमा के पति बबलू पंडित को थाना लाकर नगर […]

देवघर : नगर थानांतर्गत बसमता मुहल्ले में एक गर्भवती महिला के साथ पति द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों ने उक्त महिला बीरमा देवी को अहले सुबह लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने मृत नवजात को जन्म दिया. मामले में बीरमा के पति बबलू पंडित को थाना लाकर नगर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है.
घटना को लेकर बीरमा के पिता करौं थाना क्षेत्र के मंझियाना निवासी विश्वनाथ पंडित ने पुलिस को बताया कि तीन साल पूर्व पुत्री की शादी बबलू के साथ की थी. ससुराल में अक्सर उसे प्रताड़ित किया गया. बात-बात में पति बीरमा के साथ मारपीट करते थे. शनिवार को भी उसके साथ मारपीट की गयी. बीरमा के पेट में भी पति ने मारपीट किया. बसमता में ही बीरमा की मौसी भी रहती है. जानकारी होने पर मौसी उसे देखने पहुंची, तो बबलू ने घर से भगा दिया. इसकी सूचना नगर थाने में देने पर पुलिस ने बीरमा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं उसके पति को थाना ले जाकर पूछताछ करने में जुटी है. नगर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >