सीतामढ़ी के व्यापारी से ठगी, रिखिया में छापेमारी

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा गांव के पंकज मंडल की तलाश में शुक्रवार को सीतामढ़ी पुलिस रिखिया थाना पहुंची. सीतामढ़ी थाने के एएसआइ बिंजु शर्मा ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बेला थाना अंतर्गत मोछपकौनी गांव निवासी कृष्ण कुमार से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की निकासी खाते से कर ली […]

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा गांव के पंकज मंडल की तलाश में शुक्रवार को सीतामढ़ी पुलिस रिखिया थाना पहुंची. सीतामढ़ी थाने के एएसआइ बिंजु शर्मा ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बेला थाना अंतर्गत मोछपकौनी गांव निवासी कृष्ण कुमार से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की निकासी खाते से कर ली गयी है.

कृष्ण कुमार को जिस नंबर से फोन आया था, उसका सिम कार्ड ठढ़ियारा गांव के पंकज मंडल के नाम से है. पंकज का सत्यापन कर लिया गया है, जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी. इधर, मोहनपुर थाना क्षेत्र में भी खरगडीहा गांव में साइबर ठगी के मामले में लालू व जगतपुर गांव के चंदन की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन दोनों हाथ नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >