14 को आंबेडकर पुस्तकालय के भवन का उद्घाटन करेंगे सांसद

देवघर : 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर शहर के आंबेडकर पुस्तकालय के प्रथम तल का उद्घाटन सांसद डॉ निशिकांत दुबे करेंगे. वहीं द्वितीय तल का शिलान्यास विधायक नारायण दास करेंगे. प्रथम तल का निर्माण सांसद निधि से किया गया है, जबकि दूसरे तल का निर्माण विधायक निधि से होगा. समारोह में […]

देवघर : 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर शहर के आंबेडकर पुस्तकालय के प्रथम तल का उद्घाटन सांसद डॉ निशिकांत दुबे करेंगे. वहीं द्वितीय तल का शिलान्यास विधायक नारायण दास करेंगे. प्रथम तल का निर्माण सांसद निधि से किया गया है, जबकि दूसरे तल का निर्माण विधायक निधि से होगा. समारोह में अतिथि के रूप में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक कामेश्वरनाथ दास, कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर उर्फ पप्पू यादव, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, मेयर रीता राज खवाड़े, डिप्टी मेयर नीतू देवी, पूर्व आइएएस कृष्ण कुमार दास होंगे. यह जानकारी पुस्तकालय संचालन समिति के अध्यक्ष रामदेव दास ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >