पीड़िता ने कोर्ट से लगाया न्याय की गुहार
जांच के नाम पर घर बुला कर कुकर्म का आरोप
देवघर : एक निजी क्लिनिक के कंपाउंडर द्वारा महिला को नशीला टेबलेट खिला कर दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो उतार कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में इसका शिकायतवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. मामले में जसीडीह थाना के रोहिणी गांव निवासी प्रीतम कुमार वर्णवाल को आरोपित बनाया गया है. दाखिल मुकदमा में कहा गया है कि परिवादिनी की तबीयत खराब हुई थी, तो वह इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में गयी. जहां पर आरोपित कंपाउंडर के तौर पर काम करता है. मरीज द्वारा इलाज के लिए नंबर लगाने के दौरान उसके मोबाइल नंबर व निवास स्थान का पता कंपाउंडर ने लिया व जांच के लिए अपने घर बुलाया. खुलासा किया है कि महिला जब कंपाउंडर के घर पहुंची,
तो वहां पर कहा कि जांच के पहले टेबलेट खाना होगा. महिला टेबलेट खायी तो कुछ देर बाद बेहोश हो गयी. होश आने पर अपने को निर्वस्त्र पायी. आराेप है कि कंपाउंडर ने उनके साथ दुष्कर्म किया व अश्लील फोटो उतार ली. इसी फोटो को दिखा कर कई माह तक आरोपित ने महिला का शारीरिक शोषण करता रहा. कहा है कि वह अपने घर से बाजार जा रही थी तो आरोपित ने जबरन अपनी बाइक पर बैठने का प्रयास किया जिसका विरोध की तो उनके साथ मारपीट कर दी. इसके बाद धमकी दी कि अश्लील फोटो को सोशल साइट पर अपलोड कर देंगे. इसकी शिकायत थाना में दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली है. इसे दर्ज कर सुनवाई के लिए रखा गया है.
प्रभात अलर्ट
इलाज कराने के लिए परिजन के साथ जायें
अस्पताल के किसी स्टाफ के झांसे में नहीं आयें
इलाज के नाम पर अकेले बुलाये जाने पर नहीं जायें
मोबाइल नंबर, व्हाट्स एप नंबर किसी अनजान से साझा नहीं करे
