सांसद निशिकांत ने सलैया में बितायी रात

मधुपुर/मेहरमा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार की रात मधुपुर प्रखंड के सलैया गांव में सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने रात बितायी. गांव में अनुसूचित जाति के टीकू दास के घर रात भर रहे. गांव में कई विभागों द्वारा एक दर्जन स्टॉल लगाया था. प्रखंड, अंचल व पेयजलापूर्ति विभाग आदि के माध्यम से चलाये […]

मधुपुर/मेहरमा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार की रात मधुपुर प्रखंड के सलैया गांव में सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने रात बितायी. गांव में अनुसूचित जाति के टीकू दास के घर रात भर रहे. गांव में कई विभागों द्वारा एक दर्जन स्टॉल लगाया था. प्रखंड, अंचल व पेयजलापूर्ति विभाग आदि के माध्यम से चलाये जा रहे विकास योजनाओं के संबंध में सांसद ने ग्रामीणों को जानकारी दी. समारोह में उज्ज्वला योजना के तहत कई परिवार को गैस का चूल्हा दिया गया.

आज मेहरमा में रहेंगे : कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार की रात मेहरमा पंचायत के बनौधा ग्राम में सांसद निशिकांत दुबे रात्रि विश्राम करेंगे. इसको लेकर निदेशक अरुण कुमार एक्का, एसडीओ संजय पांडेय, बीडीओ देवदास दत्ता द्वारा बनौधा के नागेंद्र पासवान के घर को चयनित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >