भुरभुरा मोड़ में दो गुटों में मारपीट, दो घायल

दोबारा पांच पैक्सों में बर्बाद होंगे 81 लाख ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत 14 से, 13 गांवों का चयन देवघर : 14 अप्रैल से पांच मई तक पूरे देश में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई. ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के संचालन […]

दोबारा पांच पैक्सों में बर्बाद होंगे 81 लाख

ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत 14 से, 13 गांवों का चयन
देवघर : 14 अप्रैल से पांच मई तक पूरे देश में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई. ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के संचालन के लिए देवघर के 13 गांवों का चयन किया गया है. चयनित गांवों में देवघर प्रखंड का शंकरी, मोहनपुर प्रखंड का सुथनिया, तुम्बाबेल व भंगियापहाड़ी, सारवां प्रखंड का चरघरा व डहुआ, मधुपुर प्रखंड का सलौया, नावाडीह, गोनैया, जमुनी व गोविंदपुर, सारठ प्रखंड का पीपरासोल एवं पालोजोरी प्रखंड का जमुआ गांव शामिल है. चयनित 13 गांवों को अविलंब ओडीएफ कर आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया.
लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन किया जायेेगा. उन्होंने कहा कि डीडीसी की निगरानी में सभी संबंधित विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्य की रणनीति दो दिनों के अंदर तैयार करें. बैठक में डीडीसी सुशांत गौरव, नजारत उपसमाहर्ता देवलाल उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा प्रवीण प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी बीबी रॉय, देवघर अंचलाधिकारी जयवर्द्धन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन, नाबार्ड के डीडीएम बैद्यनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.
जागरूकता के लिए लगाया जायेगा कैंप
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में कैंप लगाया जायेगा. 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस एवं पांच मई को आजीविका दिवस के रूप में मनाया जायेगा. 14 से 30 अप्रैल तक चलाये जाने वाले प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कैंप से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया. विभिन्न योजनाएं जैसे स्वायल हेल्थ कार्ड, आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना आदि के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >