गैंगरेप मामले में अविनाश हजारीबाग से गिरफ्तार

गोड्डा की युवती के साथ गैंगरेप का मामला 19 मार्च को नगर थाने में दर्ज हुआ था मामला, पुलिस ने विवेक व अजय को गिरफ्तार कर भेजा था जेल देवघर : गोड्डा की युवती से गैंगरेप मामले में नगर थाना की पुलिस ने हजारीबाग थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली मुहल्ले में वहां की पुलिस के सहयोग […]

गोड्डा की युवती के साथ गैंगरेप का मामला

19 मार्च को नगर थाने में दर्ज हुआ था मामला, पुलिस ने विवेक व अजय को गिरफ्तार कर भेजा था जेल
देवघर : गोड्डा की युवती से गैंगरेप मामले में नगर थाना की पुलिस ने हजारीबाग थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली मुहल्ले में वहां की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. इस दौरान गैंगरेप के आरोपित हजारीबाग के एक सर्विस सेंटर मालिक अविनाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. अविनाश की गिरफ्तारी सोमवार रात में हुई. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मंगलवार की सुबह आरोपित के लिए सीधे देवघर पहुंची. फिलहाल अविनाश से नगर थाने में पूछताछ की जा रही है. देवघर की प्राइवेट स्कूल में पढ़ा चुकी गोड्डा की एक युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया था,
जिसका एफआइआर 19 मार्च को नगर थाने में दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी के अनुसार, धोखा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर युवती को पिला दिया, इसके बाद पहली बार रांची से लौटते हुए गाड़ी में रास्ते में दुष्कर्म किया व अश्लील तस्वीर खींच ली. फिर देवघर में आकर दुष्कर्म किया. इसके बाद दरिंदों को सबक सिखाने के लिए युवती महिला थाना पहुंची. महिला थाने में एफआइआर दर्ज नहीं हुआ तो शिकायत एसपी से की गयी. बाद में एसपी के निर्देश पर गैंगरेप का एफआइआर नगर थाने में दर्ज कराया गया. मामले में लापरवाही पाकर एसपी ने महिला थाना प्रभारी अरुण कुमार पटेल को निलंबित भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >