जसीडीह में भी किया सड़क जाम

देवघर : बंद समर्थकों ने जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा-देवघर मुख्य सड़क पर बांस लगाकर घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. वहीं जसीडीह बाजार के सभी दुकानों को बंद करा दिया. हनुमान नगर के समीप श्री राम दल के दर्जनों कार्यकर्ता देवघर-चकाई मुख्य पथ […]

देवघर : बंद समर्थकों ने जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा-देवघर मुख्य सड़क पर बांस लगाकर घंटों जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. वहीं जसीडीह बाजार के सभी दुकानों को बंद करा दिया. हनुमान नगर के समीप श्री राम दल के दर्जनों कार्यकर्ता देवघर-चकाई मुख्य पथ पर बांस व पत्थर रख कर जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. इसकी सूचना जसीडीह थाना को मिलने पर पुलिस पहुंची, तो बंद समर्थक भाग गये. पुलिस ने सड़क पर रखे बांस व पत्थर को हटा कर आवागमन चालू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >