सात करोड़ की लागत से बनेंगे सौ बेड के दो हॉस्टल व 15 स्टाफ क्वार्टर

देवघर : कल्याण विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से देवघर में सात करोड़ की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए 100-100 बेड का दो हॉस्टल सहित स्टाफ के रहने के लिए 15 क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा. हॉस्टल बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे, जबकि क्वार्टर अत्याधुनिक बनाये जायेंगे. विभाग […]

देवघर : कल्याण विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से देवघर में सात करोड़ की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए 100-100 बेड का दो हॉस्टल सहित स्टाफ के रहने के लिए 15 क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा. हॉस्टल बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे, जबकि क्वार्टर अत्याधुनिक बनाये जायेंगे.

विभाग से प्राप्त 4.20 करोड़ का आवंटन जिला कल्याण विभाग देवघर द्वारा भवन प्रमंडल देवघर को ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया है. शेष राशि पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा दी जायेगी. भवन प्रमंडल देवघर द्वारा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पत्र लिखा गया है. तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

सात करोड़ की लागत से लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग 100-100 बेड का दो हॉस्टल के साथ 15 स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जायेगा. भवन प्रमंडल देवघर को 4.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिये गये हैं. शेष राशि खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा दी जायेगी.
– बृज बिहारी राय, जिला कल्याण पदाधिकारी
कल्याण विभाग ने भवन प्रमंडल को ट्रांसफर किये 4.20 करोड़
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग देगा 2.80 करोड़
तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया पत्र
हॉस्टल निर्माण के लिए जल्द किया जायेगा स्थल का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >