देवघर : आरक्षण के खिलाफ कई संगठनों द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र के अधिकांश स्कूल बंद रहेंगे. संत फ्रांसिस, देवघर, रेड रोड स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल सहित कई अन्य स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को अपने-अपने संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है. संत फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन ने 9 अप्रैल की शाम अभिभावकों के एसएमएस से सूचना दी. वहीं माउंट लिटेरा जी स्कूल के निदेशक ने स्कूल बंद रखने की घोषणा की है.
आज शहर के अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
देवघर : आरक्षण के खिलाफ कई संगठनों द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र के अधिकांश स्कूल बंद रहेंगे. संत फ्रांसिस, देवघर, रेड रोड स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल सहित कई अन्य स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को अपने-अपने संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है. संत फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन […]

शहर शहर के अधिकांश…
रेड रोज स्कूल के प्राचार्य ने भी स्कूल में कक्षा बाधित रखने की बात कही है, लेकिन स्कूल खुला रख कर टीचिंग-नन टिचिंग कर्मियों की प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे. उधर, भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने और हिंसा रोकने के लिए सभी राज्यों के लिए परामर्श भी जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अपने इलाके में होने वाली किसी भी हिंसा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे.