देवघर से अगरतला के लिए जल्द चलेेगी सुपरफास्ट ट्रेन

देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ-इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर से किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, न्यू जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर होते हुए अगरतला पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने अंतिम रूप से इसकी […]

देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ-इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर से किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, न्यू जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर होते हुए अगरतला पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने अंतिम रूप से इसकी स्वीकृति दे दी है. अब क्षेत्र के लोगों के लिए न सिर्फ घूमना-फिरना आसान हो जायेगा, बल्कि व्यापार के नये द्वार खुल जायेंगे. पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी. यहां के लोग आसानी से नॉर्थ इस्ट जा पायेंगे. वहीं रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे.

देवघर को तोहफा
सांसद की पहल पर रेलवे बोर्ड ने दी सहमति
अप्रैल के अंत या मई से होगी ट्रेन की शुरुआत
जसीडीह, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए जायेगी अगरतला
असम, सिक्किम, दार्जिलिंग, मणिपुर जाना होगा आसान
जनता की सहूलियत एवं नॉर्थ इस्ट को जोड़ने के लिए पहल की गयी है. वीकली सुपर फास्ट ट्रेन से असम, सिक्किम, दार्जिलिंग, मणिपुर जाना आसान हो जायेगा. यह ट्रेन देवघर से अगरतला जायेगी. रेलवे बोर्ड द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गयी है.
– निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा संसदीय क्षेत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >