बिंदेश्वरी झा का मोह नहीं छूट रहा है डीपीआरओ ऑफिस से

देवघर : लागी नाही छूटे रामा, चाहे जीया जाये मन अपनी मस्ती का जोगी, कौन इसे समझाए… गीत की तर्ज पर सेवानिवृत्त जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बिंदेश्वरी झा का मोह विभाग से नहीं छूट रहा है. वे डीपीआरओ पद से दिसंबर 2017 में सेवानिवृत्त हो गये हैं. साप्ताहिक बंदी व छूट्टी के दिन ही […]

देवघर : लागी नाही छूटे रामा, चाहे जीया जाये मन अपनी मस्ती का जोगी, कौन इसे समझाए… गीत की तर्ज पर सेवानिवृत्त जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बिंदेश्वरी झा का मोह विभाग से नहीं छूट रहा है. वे डीपीआरओ पद से दिसंबर 2017 में सेवानिवृत्त हो गये हैं. साप्ताहिक बंदी व छूट्टी के दिन ही बिंदेश्वरी झा नजर नहीं आते हैं, अन्य सभी दिनों में कार्यालय अवधि में घंटों जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी की कुर्सी के समीप लगे सोफा पर समय बीताते दिख जाते हैं. यहां पदस्थापित डीपीआरओ कार्यालय में रहें या नहीं रहें,

सेवानिवृत्त डीपीआरओ जरूर नजर आ जाते हैं. अब तो कार्यालय के कर्मी सहित आने-जाने वाले लोग भी दबी जुबां से इस पर चर्चा करने लगे हैं. वे तो यहां तक कहते नजर आ रहे हैं कि भले ही बिंदेश्वरी झा सेवानिवृत्त हो गये हैं, लेकिन विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप आज भी कर रहे हैं. इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है. इधर, बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में घंटों गुजारते हैं.

इस बारे में डीपीआरओ रवि कुमार से पूछने पर बताया कि रिटायर्ड अधिकारी की एक गरिमा होती है. कई बार संकेत भी दिया गया. कार्यालय में नोटिस भी लगाया गया है कि अनावश्यक रूप से बैठ कर समय बर्बाद नहीं करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >