अभाविप ने की परिणाम जारी करने की मांग स्नातकोत्तर, स्नातक सेमेस्टर वन व बी-लिब के रिजल्ट में विलंब

देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसकेएमयू के कुलपति के नाम एक ज्ञापन देवघर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा. अभाविप ने अपने ज्ञापन में छात्र हित की बात कहते हुए स्नातकोत्तर, स्नातक सेमेस्टर वन अौर बी-लिब की परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की मांग की है. अभाविप के शुभम कुमार राय […]

देवघर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसकेएमयू के कुलपति के नाम एक ज्ञापन देवघर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा. अभाविप ने अपने ज्ञापन में छात्र हित की बात कहते हुए स्नातकोत्तर, स्नातक सेमेस्टर वन अौर बी-लिब की परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की मांग की है.

अभाविप के शुभम कुमार राय ने कहा है कि बीएड में नामांकन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल तक है. परीक्षा परिणाम में हो रहे विलंब के चलते पीजी के अंतिम इयर के छात्र बीएड में नामांकन लेने से वंचित रह जायेंगे तथा बी-लिब अंतिम सेमेस्टर के छात्र पीजी में हो रहे नामांकन के लिए अंतिम तिथि नौ अप्रैल तक रहने के कारण छात्र नामांकन से वंचित रह जायेंगे. ऐसे में उक्त सभी परीक्षाअों के परिणाम जारी किये जायें या फिर विवि प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था करा कर पीजी के अंतिम वर्ष के छात्र को बीएड तथा पीजी में नामांकन कराने का आदेश दिया जाये. छात्र हित में कदम नहीं उठाया गया, तो अभाविप चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगा. इसकी सारी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी. ज्ञापन में दर्जनों छात्र-छात्राअों के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >