देवघर चैंबर अॉफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आमसभा
देवघर : होटल रिलेक्स के सभागार में सोमवार को देवघर चेंबर अॉफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आमसभा हुई. सर्वप्रथम चेंबर के सचिव विजय कौशिक ने आम सभा में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की. वहीं सभापति ने चेंबर के सत्र (वर्ष 2018-20) के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी.
आमसभा में संगठन की मजबूती व सदस्यों के विचारों पर विस्तार से सभी ने अपनी राय रखी. इस क्रम में चेंबर के संरक्षक प्रेम कुमार अग्रवाल ने सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया. आम सभा में कृष्ण कुमार खेतान, अनिल टेकरीवाल, शरद छावछरिया, प्रेम सिंहानियां, विमल नेवर, प्रशांत बाजला, सुनील मोदी, प्रवीण बाजला, रवि कुमार केसरी, शशांक शेखर अग्रवाल, अनिल मोदी आदि सदस्य उपस्थित थे.
