पेट्रोल पंप पर पहुंच कर भीड़ ने कर्मी से की मारपीट व छिनतई

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान, तीन हिरासत में आरोपितों ने छिनतई से किया इन्कार सारठ : सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक पेट्रोल पंप के नोजल मैन पर जानलेवा हमला किया गया. आरोप है कि हमलावरों ने कर्मी से तेल बिक्री के करीब 30 हजार रुपये की छिनतई कर ली. जानकारी […]

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान, तीन हिरासत में

आरोपितों ने छिनतई से किया इन्कार
सारठ : सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक पेट्रोल पंप के नोजल मैन पर जानलेवा हमला किया गया. आरोप है कि हमलावरों ने कर्मी से तेल बिक्री के करीब 30 हजार रुपये की छिनतई कर ली. जानकारी के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे पंप पर एकाएक मुसहर मुहल्ले के करीब 12-15 महिला-पुरुषों ने आकर नोजल मैन गौरव यादव पर हमला कर मारपीट करने लगे. हमलावरों के वार से कर्मी गौरव का माथा फट गया. थाना प्रभारी एनडी राय दल बल के साथ पहुंचे. थाना प्रभारी ने कर्मियों से पूछताछ की. छानबीन के क्रम में सीसीटीवी का फुटेज को देखा, उसके आधार पर पहचान की गयी कि हमलावर सारठ के मुसहर टोला के हैं.
पुलिस ने छापेमारी की तीन लोगों को हिरासत में लिया. तीनो से पूछताछ की गयी. हिरासत में लिये गये तीनों लोगों ने थाना प्रभारी को बताया कि एक पंप के कर्मी रोहित राउत के ईंट-भट्ठे पर वे लोग मजदूरी करते थे. मजदूरी को लेकर विवाद हुआ था. इससे बात बढ़ गयी. नोजल मैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था. इसके विरोध में वे पेट्रोल पंप पर आये थे. उस कर्मी से बात उन्होंने मारपीट की, लेकिन कोई छिनतई नहीं की है. थाना प्रभारी ने कहा कि कर्मी के साथ लोगों का आपसी विवाद था. पूरे मामले की जा‍ंच-पड़ताल की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >