देवघर से अगरतला के लिए चलेेगी सुपरफास्ट ट्रेन
देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर, जसीडीह होते हुए किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, कटिहार, सिल्लीगुड़ी, कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर, अगरतला पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने अंतिम […]
देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर, जसीडीह होते हुए किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, कटिहार, सिल्लीगुड़ी, कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर, अगरतला पहुंचेगी.
रेलवे बोर्ड ने अंतिम रूप से इसकी स्वीकृति दे दी है. अब क्षेत्र के लोगों के लिए न सिर्फ घूमना-फिरना आसान हो जायेगा, बल्कि व्यापार के नये द्वार खुल जायेंगे. पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी. यहां के लोग आसानी से नॉर्थ इस्ट जा पायेंगे. वहीं रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे.
सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर रेलवे बोर्ड ने दी सहमति, नॉर्थ इस्ट जाना हुआ आसान
अप्रैल के अंत या मई से होगी ट्रेन की शुरुआत
जसीडीह, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, सिल्लीगुड़ी होते हुए जायेगी अगरतला
असम, सिक्किम, दार्जिलिंग, मणिपुर व इंफाल जाना होगा आसान
जनता की सहूलियत एवं नॉर्थ इस्ट को जोड़ने के लिए पहल की गयी है. वीकली सुपर फास्ट ट्रेन से असम, सिक्किम, दार्जिलिंग, मणिपुर, इंफाल जाना आसान हो जायेगा. यह ट्रेन देवघर से अगरतला जायेगी. रेलवे बोर्ड द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गयी है.
– निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा संसदीय क्षेत्र