16 लाभुकों पर निलाम पत्र का केस दर्ज
देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 19 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों पर पैसा लेकर काम नहीं कराये जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. मोहनपुर बीडीओ अशोक कुमार ने थाने में इन लाभुकों पर सरकारी राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ के अनुसार 19 लाभुकों को पीएम आवास योजना में प्रथम किस्त के तौर पर 24 हजार रुपये दिये गये थे, इसमें एक भी लाभुक ने नींव तक खुदाई नहीं की. यह पूरी तरह से सरकारी राशि गबन का मामला बनता है. इसके अलावा 16 ऐसे लाभुकों पर निलाम पत्र का मामला दर्ज किया गया है, जो पैसा लेकर कार्य में तेजी नहीं ला रहे हैं.
इन लाभुकाें का कार्य काफी धीमा है. इन 16 लाभुकों को भी नीलाम पत्र के माध्यम से नोटिस भेजी गयी है.
लाभुकों पर सरकारी राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी
पीएम आवास योजना में 19 लाभुकों को 24 हजार रुपये प्रति लाभुकों को एक वर्ष पहले दिया गया था. इन लाभुकों को दर्जन बार नोटिस दी गयी. कई बार मिल कर काम चालू करने का आग्रह किया गया, बावजूद नींव तक खुदाई नहीं की गयी. 19 लाभुकों पर सरकारी राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शेष 16 लाभुकों ने पैसे के अनुसार काम में तेजी नहीं लाया है, इन लाभुकों पर निलाम पत्र का केस दर्ज किया गया है.
– अशोक कुमार, बीडीओ, मोहनपुर
पैसा लेकर आवास का काम चालू नहीं करने पर की गयी कार्रवाई
19 लाभुकों पर गबन का मामला दर्ज
नाम ग्राम पंचायत
रीता देवी चकरमा चकरमा
कविता देवी खसपालक चकरमा
रहमान अंसारी देवथर घोघा
शंकर रमानी रूद्रपुर नया चितकाठ
घनश्याम यादव जमुनिया जमुनिया
संतोष दास जमुनिया जमुनिया
कैला यादव जमुनिया जमुनिया
मंगरू महरा झालर झालर
प्रदीप पुजहर हरकटा हरकटा
नागेश्वर पुजहर हरकटा हरकटा
बटेश्वर दास अमगाछी मलहरा
मनोज दास अमगाछी मलहरा
संजय तुरी हिरणा नया चितकाठ
बिनोद दास देवीचक नया चितकाठ
बुधन महतो रूद्रपुर नया चितकाठ
गोपाल मंडल ताराबाद ताराबाद
रामफल बाउरी सुथनियां ताराबाद
संतोष बाउरी सुथनियां ताराबाद
कालू बाउरी सुथनियां ताराबाद
16 लाभुकों पर नीलाम पत्र का केस
नाम ग्राम पंचायत
रामलाल मरांडी बुढ़वाकुरा जमुनियां
सुभान अंसारी भंगिया पहाड़ी झालर
सजल पुरी बलियाचैकी झारखंडी
कारू पंडित मलहरा मलहरा
बाबूराम मंडल नया चितकाठ नया चितकाठ
छोटू पुजहर जमुनियां जमुनिया
संजय मरांडी जमुनियां जमुनियां
बहामुनी सोरेन जमुनियां जमुनिया
सावित्री देवी जमुनियां जमुनियां
किसन राय जमुनियां जमुनियां
रामा दास देवीचक नया चितकाठ
झलिया देवी झालर झालर
बाबूमनी यादव झालर झालर
हीरालाल दास झालर झालर
मुंशी सोरेन तिलौना बीचगढ़ा
