नगर निगम में ही होगा नक्शा पास एएआइ ने निर्णय लिया वापस

देवघर : देवघर वासियों के मकान का नक्शा अब फटाफट पास होगा. भारतीय विमान प्राधिकरण द्वारा देवघर के लिए वर्तमान में कलर कोडेड जोनल मैप सीसीजेडएम उपलब्ध नहीं होने से नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है. इसकी सूचना सूडा के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने डीसी देवघर को […]

देवघर : देवघर वासियों के मकान का नक्शा अब फटाफट पास होगा. भारतीय विमान प्राधिकरण द्वारा देवघर के लिए वर्तमान में कलर कोडेड जोनल मैप सीसीजेडएम उपलब्ध नहीं होने से नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है. इसकी सूचना सूडा के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने डीसी देवघर को दी है.

अब देवघर हवाई अड्डा के 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में किसी भी भवन, टावर व अन्य संरचना के निर्माण के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण से अनुमान्य ऊंचाई का अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस संबंध में सूडा के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने देवघर उपायुक्त को पत्र भेज कर सूचित कर दिया है.

अपने पत्र में कहा कि भारतीय विमान प्राधिकरण (एएआइ) द्वारा देवघर के लिए वर्तमान में कलर कोडेड जोनल मैप सीसीजेडएम उपलब्ध नहीं है. भारतीय विमान प्राधिकरण की अधिसूचना संख्या जीएसआर 751 इ का कार्यान्वयन ऑनलाइन पद्धति से उसी स्थान विशेष के लिए किया जा सकता है. जहां के लिए कलर कोडेड जोनल मैप सीसीजेडएम उपलब्ध है.

नगर निगम में ही…
अतएव देवघर नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन नक्शा स्वीकृति के क्रम में भारतीय विमान प्राधिकरण से ऑनलाइन एनओसी प्राप्त करने की कार्रवाई वर्तमान में नहीं की जा सकती है. प्रस्ताव पर मुख्य सचिव झारखंड का अनुमोदन प्राप्त है.
कलर कोडेड जोनल मैप उपलब्ध नहीं होने से लिया फैसला
अब एएआइ से एनआेसी जरूरी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >