देवघर : पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय सह अपर निदेशक मीनाक्षी शर्मा शुक्रवार को बाबा मंदिर पहुंची. मंदिर में उन्होंने विधिवत संकल्प कर बाबा भोलेनाथ, मां पार्वती, मां काली व बगलामुखी मंदिर में पूजा की. वह प्रसाद योजना में देवघर का नाम शामिल होने की वजह से इस योजना की रूपरेखा की चर्चा को लेकर बैठक करने निकल गयी. इस अवसर पर मंदिर सहायक प्रभारी दीपक मालवीय, सुनील तिवारी, सत्येंद्र चौधरी, आनंद तिवारी, सच्चिदानंद झा आदि मौजूद थे.
पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय सह अपर निदेशक पहुंची बाबा मंदिर
देवघर : पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय सह अपर निदेशक मीनाक्षी शर्मा शुक्रवार को बाबा मंदिर पहुंची. मंदिर में उन्होंने विधिवत संकल्प कर बाबा भोलेनाथ, मां पार्वती, मां काली व बगलामुखी मंदिर में पूजा की. वह प्रसाद योजना में देवघर का नाम शामिल होने की वजह से इस योजना की रूपरेखा की चर्चा को लेकर बैठक […]

शिवगंगा की होगी घेराबंदी
केंद्रीय सह अपर निदेशक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सुधार व बदलाव किया जायेगा. उसमें लोक आस्था को सर्वोपरि रखा जायेगा. धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध आस्था से होता है. शिवगंगा की स्वच्छता के लिए आवश्यक है कि इसके जल के समुचित संग्रहण व गंदे पानी की निकासी का विशेष ध्यान रखा जायेगा. इसके चारों तरफ घेराबंदी की जायेगी, ताकि शिवगंगा की पवित्रता को बरकरार रखा जा सके. शिवगंगा का उपयोग प्रतिदिन के सामान्य कार्यों के बजाय सिर्फ धार्मिक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए. इससे जल प्रदूषित नहीं होगा. साथ ही इसकी स्वच्छता लंबी अवधि तक बनी रहेगी.
कांवरिया पथ में होगा चार हजार कांवरियों की क्षमता वाले होल्डिंग प्वाइंट का निर्माण
जलसार पार्क को विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो पर विचार
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र को श्रद्धालुओं के अनुकूल व सुविधाजनक बनाया जायेगा
शिवगंगा व जलसार चिल्ड्रेन पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
बाबा मंदिर के आसपास की गलियों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ होगा विकास
विकास कार्यों के लिए जिले से मांगा गया यथाशीघ्र प्रस्ताव