मारगोमुंडा में पत्नी ने साइबर अपराधी पति को करा दिया गिरफ्तार, जेल

मारगोमुंडा : मुरलीपहाड़ी की महिला रेशमा खातून (30) ने अपने ही पति पर साइबर अपराध में संलिप्त रहने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में एफआइआर दर्ज करायी है. महिला ने अपने पति अनवर अंसारी के संबंध में जिले के साइबर थाना को लिखित सूचना दी कि वह साइबर […]

मारगोमुंडा : मुरलीपहाड़ी की महिला रेशमा खातून (30) ने अपने ही पति पर साइबर अपराध में संलिप्त रहने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में एफआइआर दर्ज करायी है. महिला ने अपने पति अनवर अंसारी के संबंध में जिले के साइबर थाना को लिखित सूचना दी कि वह साइबर अपराध में संलिप्त है और बैंक अधिकारी बनकर फर्जी ढंग से लोगों की गाढ़ी कमाई को लूट रहा है. उसके धंधे में अनवर का बड़ा भाई शमीम अंसारी व शमशेर भी संलिप्त है. तीनों मिल कर एक गिरोह बना कर लोगों का एटीएम नंबर हासिल कर पैसे ठगी का काम करते हैं. ठगी के काम में रेशमा को भी शामिल करने के का दबाव बनाया गया है. बताया जाता है कि उसे फर्जी ढंग से

मारगोमुंडा में पत्नी ने…
लोगों को फोन करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया. महिला ने बताया कि इसके बाद उसका पति ने जान मारने की धमकी दी और मारपीट की. महिला ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिला से भी संबंध है. प्रताड़ना व दबाव से तंग आकर महिला ने अपने पति के साइबर अपराध के लिए प्रयोग में लाये जा रहे चार मोबाइल को लेकर पुलिस को दिया. इस मामले को साइबर थाना ने मारगोमुंडा थाना भेज दिया. इसके बाद महिला के बयान पर थाना कांड संख्या 31/18 दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में चार मोबाइल फोन व दर्जनभर से अधिक सिम भी जब्त किया है. पुलिस ने अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
साइबर अपराध में शामिल होने का पत्नी पर बनाता था दबाव
चार मोबाइल व दर्जन भर सिम जब्त
भाई के साथ मिल कर करता था ठगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >