आइफोन व आधा दर्जन पासबुक के साथ अंकित पकड़ाया

देवघर : साइबर थाने की पुलिस टीम ने घोरमारा में छापेमारी कर एक युवक को पकड़ा. पकड़े गये युवक अंकित कुमार मंडल के पास से आइफोन समेत पांच-छह बैंकों के पासबुक जब्त किये गये हैं. फिलहाल, साइबर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. आइफोन व आधा दर्जन… सूचना पाकर साइबर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा […]

देवघर : साइबर थाने की पुलिस टीम ने घोरमारा में छापेमारी कर एक युवक को पकड़ा. पकड़े गये युवक अंकित कुमार मंडल के पास से आइफोन समेत पांच-छह बैंकों के पासबुक जब्त किये गये हैं. फिलहाल, साइबर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

आइफोन व आधा दर्जन…
सूचना पाकर साइबर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एएसआइ अनुज कुमार शर्मा, शांता साहू व अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी टीम में शामिल थे. अंकित से मिले मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है. सीडीआर आने के बाद स्पष्ट होगा कि किन नंबरों पर उसकी मोबाइल से कॉल किया गया है. अगर एक सीरीज के नंबरों पर कॉल निकला तो एफआइआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >