53 हजार लूट मामले में दो से पूछताछ

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा गांव में माइक्रो फिनांस कंपनी के एजेंट सौरभ कुमार से हुई 53 हजार लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात गादी बेहंगा गांव से एक युवक को हिरासत में लिया. इससे पहले पुलिस ने ठढ़ियारा गांव से भी एक युवक को पूछताछ में हिरासत में लिया […]

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा गांव में माइक्रो फिनांस कंपनी के एजेंट सौरभ कुमार से हुई 53 हजार लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात गादी बेहंगा गांव से एक युवक को हिरासत में लिया. इससे पहले पुलिस ने ठढ़ियारा गांव से भी एक युवक को पूछताछ में हिरासत में लिया था.

पुलिस दोनों युवकों से थाने में पूछाताछ कर रही है. पुलिस इस मामले में बुधवार को भी सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी भी की थी. रिखिया थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को इस कांड में कई अहम सुराग हथ लगे हैं, जल्द ही पूरी घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >