देवघर : बुधवार रात्रि में कुंडा थाना अंतर्गत गोली चलने की बात राहुल कुमार नामक युवक ने की. उसने अपने ऊपर कुंडा मोड़, ठाढ़ी मोड़ व अंबे गार्डन के पास गोली चलाने की मौखिक शिकायत कुंडा थाना में आकर की. कुंडा के प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार युवक की शिकायत पर तीनों जगह गये. युवक की शिकायत के बाद टाउन थाना, कुंडा थाना व एसडीपीओ भी परेशान हो गये. लड़के से उन्होंने लिखित शिकायत मांगी तो वह पुलिस को बरगलाने लगा. मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस युवक का रिकॉर्ड खंगाल रही है. सभी जगह के दुकानदारों व राहगीरों से गोली चलने के बारे में पूछताछ की. किसी ने बातों की पुष्टि नहीं की.
गोली चलने की अफवाह से परेशान रही पुलिस
देवघर : बुधवार रात्रि में कुंडा थाना अंतर्गत गोली चलने की बात राहुल कुमार नामक युवक ने की. उसने अपने ऊपर कुंडा मोड़, ठाढ़ी मोड़ व अंबे गार्डन के पास गोली चलाने की मौखिक शिकायत कुंडा थाना में आकर की. कुंडा के प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार युवक की शिकायत पर तीनों जगह गये. युवक […]

कुंडा के प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की बातों पर सभी जगह छानबीन की गयी. हालांकि, पुलिस ने देर रात तक गश्ती तेज कर दी थी.