इंटर के गणित व सांख्यिकी की परीक्षा में 2549 परीक्षार्थी हुए शामिल 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

देवघर : झारखंड अधिविद्य परिषद की अोर से सोमवार को इंटर की परीक्षा के अंतर्गत द्वितीय पाली में गणित व सांख्यिकी की परीक्षा हुई. परीक्षा में 2590 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, मगर जिले भर के डेढ़ दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों में 2549 परीक्षार्थी आज की परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कई केंद्रों में […]

देवघर : झारखंड अधिविद्य परिषद की अोर से सोमवार को इंटर की परीक्षा के अंतर्गत द्वितीय पाली में गणित व सांख्यिकी की परीक्षा हुई. परीक्षा में 2590 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, मगर जिले भर के डेढ़ दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों में 2549 परीक्षार्थी आज की परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कई केंद्रों में विद्यार्थियों के नहीं रहने से परीक्षा आयोजित नहीं हुई. शेष 41 विद्यार्थी निजी कारणों से केंद्रों में अनुपस्थित पाये गये. परीक्षा करने वाले केंद्रों के केंद्राधीक्षकों ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया है. उधर, विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र से बाहर आने के बाद सहज प्रश्न पत्र होने की वजह से बेहतर ढंग से परीक्षा दिया है. ऐसे में सभी छात्र-छात्राअों को बेहतर अंक आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >