देवघर : बाबा मंदिर में भी बैंकों की तरह आयरन चेस्ट की व्यवस्था होगी. मंदिर प्रभारी ने सहायक प्रभारियों को जानकारी जुटा कर आयरन चेस्ट खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जारी किया है. प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि विकास पात्र की गिनती में निकले चांदी के सिक्के को एक गोलक में जमा कर रखा जाता है. इस गोलक की स्थिति खराब है. वहीं मंदिर से बिकने वाले सोने व चांदी के सिक्कों को भी अलग-अलग जगह रखा गया है. इस पर प्रभारी ने असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि सभी को एक जगह रखने की व्यवस्था हो. आयरन चेस्ट लेने की मंजूरी देते हुए कहा कि इसमें रुपयों सहित सिक्कों को रखा जायेगा. साथ ही बैंक बंद रहने पर रुपयों को रखने के काम में आयेगा. वहीं सहायक प्रभारियों को कागजात व मंदिर से संबंधित चाबियों को सुरक्षित रखने के लिए गोदरेज कंपनी का अलमारी खरीदने का प्रस्ताव बना कर जल्द खरीदारी कर सबको उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैंकों की तर्ज पर बाबा मंदिर में भी होगा आयरन चेस्ट
देवघर : बाबा मंदिर में भी बैंकों की तरह आयरन चेस्ट की व्यवस्था होगी. मंदिर प्रभारी ने सहायक प्रभारियों को जानकारी जुटा कर आयरन चेस्ट खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जारी किया है. प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि विकास पात्र की गिनती में निकले चांदी के सिक्के को एक गोलक […]
