विवाहिता को जलाने के प्रयास एफआइआर

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के तेलगवांडीह गांव में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. इसकी एफआइआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि शादी के कुछ माह के बाद से ही पति प्रकाश महथा व सास मालती देवी प्रत्येक दिन किसी न किसी बात को लेकर […]

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के तेलगवांडीह गांव में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. इसकी एफआइआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि शादी के कुछ माह के बाद से ही पति प्रकाश महथा व सास मालती देवी प्रत्येक दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे. आरोप है कि गुरुवार की शाम को पति व सास ने मिल कर पीड़िता के शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी थी. जिसे पीड़िता ने खुद पानी डाल कर बुझाया. घटना की जानकारी पीड़िता के मायके वालों को मिलने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >