नगर थाना का बिजली बिल आया 45,890 रु

देवघर : नगर थाना को 45890 रुपये का बिजली विपत्र आ गया. वित्तीय वर्ष 2017-18 का विपत्र थाने का 23027.06 रुपया है. जबकि पिछला एरियर 22868.91 रुपया है. इस प्रकार नगर थाने का कुल बकाया विपत्र 45890 रुपया है. मीटर रीडिंग के साथ बिजली विभाग के ऊर्जा मित्र ने विपत्र जेनरेट किया. इसके बाद उक्त […]

देवघर : नगर थाना को 45890 रुपये का बिजली विपत्र आ गया. वित्तीय वर्ष 2017-18 का विपत्र थाने का 23027.06 रुपया है. जबकि पिछला एरियर 22868.91 रुपया है. इस प्रकार नगर थाने का कुल बकाया विपत्र 45890 रुपया है. मीटर रीडिंग के साथ बिजली विभाग के ऊर्जा मित्र ने विपत्र जेनरेट किया. इसके बाद उक्त विपत्र थाने के मुंशी को रिसीव करा दिया गया. अगर आम लोगों का इतना विपत्र बकाया रहता तो उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाता और वैसे उपभोक्ता पर एफआइआर भी कर दिया जाता.

पांच उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का एफआइआर
देवघर. जेइ रामसुंदर दास ने पांच उपभोक्ताओं पर नगर थाने में ऊर्जा चोरी का एफआइआर दर्ज कराया. मामले में हदहदिया पुल सरकार भवन के समीप निवासी तीन व नीलकंठ विहार निवासी दो लोगों को आरोपित बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >