पुनासी नहर का काम रोकनेवालों पर एफआइआर

कनीय अभियंता के आवेदन पर मोहनपुर थाना में दर्ज की गयी एफआइआर सरकारी कार्य में बाधा डालने व ठेकेदार से लेवी मांगने का आरोप देवघर : मोहनपुर में पुनासी नहर परियोजना का काम रोकने के मामले में कनीय अभियंता दयाराम के ंआवेदन पर मोहनपुर थाना में नौ लोगों पर नामजद तथा एक सौ अज्ञात पर […]

कनीय अभियंता के आवेदन पर मोहनपुर थाना में दर्ज की गयी एफआइआर

सरकारी कार्य में बाधा डालने व ठेकेदार से लेवी मांगने का आरोप
देवघर : मोहनपुर में पुनासी नहर परियोजना का काम रोकने के मामले में कनीय अभियंता दयाराम के ंआवेदन पर मोहनपुर थाना में नौ लोगों पर नामजद तथा एक सौ अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व ठेकेदार से लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया है. घटना सोमवार की है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिरणाटांड़ व लोढ़ीवरण गांव के बीच सीओ राकेश तिवारी पुनासी नहर का काम शुरू कराने गये थे. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर नये रेट से मुआवजे की मांग को लेकर कार्य को रोक दिया था.
इस पर अंचलाधिकारी व ग्रामीणों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी हुई थी. जिन लोगों पर एफआइआर की गयी है उनमें औराबारी गांव निवासी रामू राय, मसूदन राय, रामेश्वर राय, अनवर शेख, विराजकुरूमटांड गांव निवासी जितेंद्र राय, लोढ़ीवरण गांव निवासी शंकर यादव, बिनोद यादव, गढ़ियारी गांव निवासी गुणाधर महतो व कुरूमटांड गांव निवासी हरगौड़ी राय शामिल हैं.
पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है कि कार्य स्थल पर पहुंचे सीओ व कनीय अभियंता के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज व नाजायज मजमा बनाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में कांड संख्या 72/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >