प्रधानमंत्री आवास की गुणवत्ता जांचने पहुंची रांची की टीम

देवघर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये आवासों की गुणवत्ता की जांच करने रांची से अभियंता सुमनकांत झा बुधवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने वार्ड-पांच, वार्ड-छह व वार्ड -13 का भ्रमण किया. वहां पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की गुणवत्ता की जांच की. इसमें मकान के छड़ की मोटाई, सीमेंट व […]

देवघर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गये आवासों की गुणवत्ता की जांच करने रांची से अभियंता सुमनकांत झा बुधवार को देवघर पहुंचे. उन्होंने वार्ड-पांच, वार्ड-छह व वार्ड -13 का भ्रमण किया. वहां पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की गुणवत्ता की जांच की. इसमें मकान के छड़ की मोटाई, सीमेंट व बालू की मात्रा को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उनके साथ निगम के सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >