नौ मोबाइल, एक दर्जन से अधिक सिम बरामद

मारगोमुंडा : कानो गांव में एक सुनसान तालाब के निकट पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस ने दोपहर को छापेमारी की. उस दौरान साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर रहे थे. पुलिस को देखते ही साइबर अपराधी इधर […]

मारगोमुंडा : कानो गांव में एक सुनसान तालाब के निकट पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस ने दोपहर को छापेमारी की. उस दौरान साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर रहे थे. पुलिस को देखते ही साइबर अपराधी इधर -उधर भागने लगे. दौड़ा कर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा, जबकि एक व्यक्ति भाग निकला. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान कानो निवासी शहाबुद्दीन अंसारी, सिद्दीक अंसारी व रियाज अंसारी के रूप में की गयी है.

इनके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. इनमें चार स्मार्ट फोन हैं. इनमें एक दर्जन से अधिक मोबाइल सिम भी हैं. एक स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है. छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में एक साइबर अपराधी गिर कर जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >