बिना एफआइआर के पांच दिन से युवक हाजत में

मधुपुर : पुलिस ने बिना कोई मामला दर्ज किये दारवे के एक युवक को पिछले पांच दिनों से हिरासत में रखा है.जानकारी के अनुसार 21 मार्च की रात को बिना महिला पुलिस के दारवे गांव में दिलीप मंडल के घर में छापेमारी की गयी. युवक को मोबाइल आदि के साथ हिरासत में लिया गया. उसे […]

मधुपुर : पुलिस ने बिना कोई मामला दर्ज किये दारवे के एक युवक को पिछले पांच दिनों से हिरासत में रखा है.जानकारी के अनुसार 21 मार्च की रात को बिना महिला पुलिस के दारवे गांव में दिलीप मंडल के घर में छापेमारी की गयी. युवक को मोबाइल आदि के साथ हिरासत में लिया गया. उसे मधुपुर थाना की हाजत में बुधवार रात से ही रखा गया है. पांच दिन बीतने के बाद भी उस पर किसी थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

26 मार्च शाम सात बजे तक न मधुपुर थाना और न ही नजदीकी किसी थाना में मामला दर्ज है. पिछले पांच दिन से उसके भाई मदन मंडल और हिरासत में लिये गये युवक की पत्नी व छोटे बच्चे थाना का चक्कर लगा रहे हैं. उनका कहना है कि कानूनन किसी भी व्यक्ति को पुलिस 24 घंटे से अधिक हिरासत में नहीं रख सकती है. वे लोग जानना चाहते हैं कि दिलीप को किस मामले में हिरासत में लिया गया है. अगर कोई मामला है तो प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गयी है, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता है. हिरासत में लिये गये युवक के भाई व पत्नी ने कहा कि उसे घर से पुलिस चार मोबाइल व शादी के लिए रखे गये 33 हजार रुपये के साथ थाने लायी है.
आरोपित का भाई व पत्नी लगा रहे हैं थाने का चक्कर
साइबर थाने का मामला बता इंस्पेक्टर ने झाड़ा पल्ला
कहते हैं इंस्पेक्टर इंचार्ज
इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि यह मामला जिले के साइबर थाना से जुड़ा हुआ है. वहीं जांच चल रही है. इसलिए अधिक कुछ नहीं बता सकते हैं.
कहते हैं अधिवक्ता
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सीआरपीसी की धारा में स्पष्ट है कि हिरासत में लिये गये किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर नजदीकी न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना है. 24 घंटे से अधिक किसी को हिरासत में रखना मानवाधिकार का उल्लंघन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >