विश्वनाथ व टुन्ना की पार्टनरशिप में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव में अवैध देसी मसालेदार शराब का कारोबार विश्वनाथ साह व टुन्ना सिंह की पार्टनरशिप में चल रहा था. जहां यह अवैध धंध चल रहा था, उस जमीन को विश्वनाथ ने दानपत्र में खरीदी है. विश्वनाथ बिहार अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के पुरानी बाजार मोतीपुर का तथा टुन्ना मोतिहारी […]

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव में अवैध देसी मसालेदार शराब का कारोबार विश्वनाथ साह व टुन्ना सिंह की पार्टनरशिप में चल रहा था. जहां यह अवैध धंध चल रहा था, उस जमीन को विश्वनाथ ने दानपत्र में खरीदी है. विश्वनाथ बिहार अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के पुरानी बाजार मोतीपुर का तथा टुन्ना मोतिहारी जिले के मधुबन थाना अंतर्गत खोदादपुर का रहनेवाला है.

यह खुलासा कोर्ट के आदेश पर रिमांड में लाये गये मोतीपुर बथना निवासी रामाधार साव ने पुलिस पूछताछ में किया है. गुरुवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर रामाधार को कोर्ट में पेश कराया गया, जहां से पुन: सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, रामाधार विश्वनाथ का रिश्ते में साढ़ू लगता है. गरीबी से तंग आकर उसने चार साल पहले साढ़ू से काम लगाने को कहा. 2016 में आठ हजार प्रति माह पर शराब बनाने-बेचने के काम पर मोतीपुर में लगाया था. कुछ दिन बाद ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने वहां छापेमारी की थी, जिसमें वह बचकर भाग निकला. अब भी उस मामले में रामाधार फरार है और मुजफ्फरपुर पुलिस को उसकी तलाश है. कुछ दिन बीता ही था कि टुन्ना व विश्वनाथ ने रामाधार से संपर्क कर देवघर में अवैध शराब प्लांट बैठाने की बात कही. 10 महीने पूर्व देवीपुर के पांडूरायडीह में अवैध शराब बनाने का काम करने लगा.
सितंबर में देवीपुर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें वह पकड़ा गया था और जेल भी गया था. 18 जनवरी को जमानत होने पर वह गांव चला गया. पुन: विश्वनाथ व टुन्ना ने उससे संपर्क कर कुंडा के भोक्ताडीह गांव में अवैध देसी मसालेदार शराब प्लांट बैठाने की बात कही. इसके बाद नौ मार्च को ही अरुणेश उर्फ मुन्ना व अन्य के साथ पहुंचकर काम कर रहा था. इसी बीच 10 मार्च की रात में कुंडा पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें साथियों के साथ वह फिर पकड़ा गया.
बिहार से छापेमारी कर लौटी कुंडा पुलिस: विश्वनाथ व टुन्ना की तलाश में कुंडा थाने की पुलिस टीम छापेमारी करने बिहार गयी थी. मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में पुलिस ने छापेमारी की तथा विश्वनाथ व टुन्ना का नाम-पता सत्यापन कर लिया. इस दौरान दोनों फरार मिले. वहां कुंडा पुलिस की छापेमारी टीम को पता लगा कि मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना में दोनों के खिलाफ अवैध शराब के 16 एफआइआर दर्ज है. दोनों को वहां की पुलिस भी खोज रही है. दोनों के बारे में कुंडा पुलिस को पता चला है कि अवैध शराब का बड़ा कारोबारी है.
दोनों पर मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाने में दर्ज हैं अवैध शराब कारोबार के 16 केस
कुंडा पुलिस को है दोनों की तलाश, मोतिहारी व मुजफ्फरपुर से छापेमारी कर लौटी पुलिस
रिमांड पर पूछताछ में रामाधार ने कुंडा पुलिस के सामने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >